Incomplete identity of previous owners details in hindi | बिलकुल आसान शब्दों में

अगर आप भी पीएम किसान सम्मन निधि योजना के लाभार्थी हैं और आपके आवेदन में “Incomplete Identity of Previous Owners Details” समस्या दिखाई दे रही है और आपका पैसा नहीं आ रहा हैतो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस समस्या “Incomplete Identity of Previous Owners Details” के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं

कई किसानों को अभी तक इस समस्या के कारण के बारे में जानकारी नहीं है इसकी वजह से उनका आवेदन अभी तक सही नहीं हो पाया है और इस वजह से उनका पैसा भी नहीं मिल पा रहा है इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कियह समस्या क्यों आती है इसका कारण क्या है इसके बारे में आपको पूरी जानकारी बताने वाले हैं 

Incomplete Identity of Previous Owners Details का मतलब क्या है? 

“Incomplete Identity of Previous Owners Details” का हिंदी अर्थ है- पूर्व जमीन मालिकों की पहचान से संबंधित जानकारी अधूरी है पीएम किसान सम्मन निधि योजना में जितने भी नए लाभार्थी होते हैं उनके जमीन की जानकारी को देखा जाता है PM Kisan योजना में किसान की पात्रता जांचने के लिए उसकी जमीन से संबंधित रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाता है।

यदि किसान की वर्तमान जमीन के रिकॉर्ड में पहले के मालिकों की जानकारी अधूरी है, नाम या पहचान संबंधी विवरण सही नहीं है या भूमि रिकॉर्ड में पुराने मालिक का विवरण स्पष्ट नहीं किया गया है या फिर आपने पूर्व भू स्वामी काआधार नंबरऔर मृत्यु प्रमाण पत्र नए रजिस्ट्रेशन के समय अपलोड नहीं किया है तो ऐसे में यह रीजन दिखाई दे सकता है।

यह समस्या ज्यादातर उन मामलों में देखने को मिल सकती है, जहां जमीन का नामांतरण (Mutation), विरासत, बैनामा या दान पत्र में हुआ है 

यह समस्या किन किसानों के सामने आ सकती है?

पीएम किसान सम्मन निधि योजना में यह समस्या किसी एक प्रकार के किसान तक सीमित नहीं है। उदाहरण के लिए, जिन किसानों ने हाल ही में जमीन खरीदी है या विरासत में जमीन प्राप्त की है, उनके रिकॉर्ड में पुराने मालिक की जानकारी का सत्यापन आवश्यक हो सकता है।जिससे एक ही जमीन पर दो किसानों को लाभन मिल पाए क्योंकि काफी किसानों ने एक ही जमीन पर दो लाभार्थी लाभ लेते पाए गए हैं

इसके अलावा निम्न परिस्थितियों में भी रिकॉर्ड में समस्या हो सकती है:

  • जमीन का नामांतरण हाल ही में हुआ हो।
  • पुराने और वर्तमान मालिक के रिकॉर्ड में अंतर हो।
  • भूमि रिकॉर्ड में पुराने मालिक का नाम और पहचान अधूरी हो।
  • खसरा या खतौनी रिकॉर्ड में जानकारी अपडेट न हुई हो।
  • जमीन का स्थानांतरण 2019 के बाद हुआ हो

Incomplete identity of previous owners details in hindi
Incomplete identity of previous owners details in hindi

इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसमें सबसे बड़ा कारण किसान के नाम पर जमीन 2019 के बाद प्राप्त हुई हो

1. पुराने मालिक की जानकारी अधूरी होना

यदि आपने जब अपना नया रजिस्ट्रेशन पीएम किसान सम्मन निधि योजना में कराया था तब उसे रजिस्ट्रेशन में पूर्व भू स्वामी की जानकारी जैसे नामआधार नंबर मृत्यु प्रमाण पत्र यदि आपने अपलोड नहीं किए थे तो ऐसे में आपके आवेदन में भी यह समस्या आ सकती है

2. एक ही जमीन पर कई लाभार्थी पंजीकृत होना

पीएम किसान सम्मन निधि योजना में इस समस्याका एक मुख्य कारण यह भी हो सकता है कि एक ही जमीन पर एक से अधिक लाभार्थी पंजीकृत हो चुके हैं जैसे आपके पिताजी के नाम पर जमीन पहले थी उनको भी पीएम किसान सम्मन निधि योजना का लाभ मिल रहा था और उसके बाद में आपके पिताजी की मृत्यु हो गई और मृत्यु होने के बाद वह जमीन आपका नाम पर आ गई और आपने अपना नया रजिस्ट्रेशन कर दिया और नया रजिस्ट्रेशन करते समय पूर्व भू स्वामी की जानकारी आपने नहीं दी तो ऐसे में यह समस्या आपके आवेदन में आ सकती है

Read also-Ineligibility Revoked Under Scrutiny No क्या है

इस समस्या को कैसे ठीक करें?

अगर PM Kisan में Incomplete Identity of Previous Owners Details दिखाई दे रहा है सबसे पहले आपको फार्म रजिस्ट्री करनी होगी और उसके बाद संबंधित दस्तावेज तहसील में जमा करने होंगे और वहां से आवेदन को वेरीफाई करना होगा उसके बादआपके आवेदन की जांच की जाएगी और जांच में सही पाया जाएगा तो आपके आवेदन को सही कर दिया जाएगा

क्या Incomplete Identity होने पर PM Kisan की किस्त रुक सकती है? 

हां पीएम किसान सम्मन निधि योजना में जिन किसानों के आवेदन में यह समस्या देखी गई है उनकी किस्त का पैसा रोक दिया गया है

 

निष्कर्ष

PM Kisan Incomplete Identity of Previous Owners Details का मुख्य वजह किसान की जमीन से जुड़े पुराने मालिकों की पहचान संबंधी जानकारी के अधूरे या पहचान रिकॉर्ड से हो सकता हैइसके लिए आपकोइससे संबंधित सभी दस्तावेजों को तहसील में जमा करना होगा उसके बाद ही आपका आवेदन सही हो पाएगा

Leave a Comment