PM Kisan Incomplete identity of previous owners details,ऐसे होगा सही मिल गया तरीका

मित्रो अगर आप भी पीएम किसान सम्मन निधि योजना के लाभार्थी हैं और आपके आवेदन में “Incomplete Identity of Previous Owners Details” समस्या दिखाई दे रही है और आपका पैसा नहीं आ रहा है और आप इस समस्या को सही करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आपको इसका पूरा बिल्कुल सही तरीका बताएंगे जिससे आप अपनी इस समस्यासे निजात पा सकते हैं

पीएम किसान सम्मन निधि में इस समस्याको आए हुए लगभग 1 वर्ष से ज्यादा हो चुका है और काफी किसान परेशान हो चुके हैं और उनको सही करने का कोई भी तरीका नहीं मिल पा रहा है यहां पर हम आपको स्टेप बाय स्टेप इस समस्या Incomplete Identity of Previous Owners Details को कैसे सही करना है यह जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से देंगे

Incomplete Identity of Previous Owners Details का मतलब क्या है? 

पीएम किसान सम्मन निधि योजना में जितने भी नए लाभार्थी होते हैं उनके जमीन की जानकारी को देखा जाता है PM Kisan योजना में किसान की पात्रता जांचने के लिए उसकी जमीन से संबंधित रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाता है। यदि किसान की वर्तमान जमीन के रिकॉर्ड में पहले के मालिकों की जानकारी अधूरी है, नाम या पहचान संबंधी विवरण सही नहीं है या भूमि रिकॉर्ड में पुराने मालिक का विवरण स्पष्ट नहीं किया गया है या फिर आपने पूर्व भू स्वामी काआधार नंबरऔर मृत्यु प्रमाण पत्र नए रजिस्ट्रेशन के समय अपलोड नहीं किया है तो ऐसे में यह रीजन दिखाई दे सकता है।

यह समस्या किन किसानों के सामने आ सकती है?

पीएम किसान सम्मन निधि योजना में यह समस्या किसी एक प्रकार के किसान तक सीमित नहीं है। उदाहरण के लिए, जिन किसानों ने हाल ही में जमीन खरीदी है या विरासत में जमीन प्राप्त की है, उनके रिकॉर्ड में पुराने मालिक की जानकारी का सत्यापन आवश्यक हो सकता है। जिससे एक ही जमीन पर दो किसानों को लाभन मिल पाए क्योंकि काफी किसानों ने एक ही जमीन पर दो लाभार्थी लाभ लेते पाए गए हैं

इसके अलावा निम्न परिस्थितियों में भी रिकॉर्ड में समस्या हो सकती है:

  • जमीन का नामांतरण हाल ही में हुआ हो।
  • पुराने और वर्तमान मालिक के रिकॉर्ड में अंतर हो।
  • भूमि रिकॉर्ड में पुराने मालिक का नाम और पहचान अधूरी हो।
  • खसरा या खतौनी रिकॉर्ड में जानकारी अपडेट न हुई हो।
  • जमीन का स्थानांतरण 2019 के बाद हुआ हो

Incomplete Identity of Previous Owners Details क्यों आती है?

इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसमें सबसे बड़ा कारण किसान के नाम पर जमीन 2019 के बाद प्राप्त हुई हो

1. पुराने मालिक की जानकारी अधूरी होना

यदि आपने जब अपना नया रजिस्ट्रेशन पीएम किसान सम्मन निधि योजना में कराया था तब उसे रजिस्ट्रेशन में पूर्व भू स्वामी की जानकारी जैसे नामआधार नंबर मृत्यु प्रमाण पत्र यदि आपने अपलोड नहीं किए थे तो ऐसे में आपके आवेदन में भी यह समस्या आ सकती है

2. एक ही जमीन पर कई लाभार्थी पंजीकृत होना

पीएम किसान सम्मन निधि योजना मे एक ही जमीन पर एक से अधिक लाभार्थी पंजीकृत हो चुके हैं जैसे आपके पिताजी के नाम पर जमीन पहले थी उनको भी पीएम किसान सम्मन निधि योजना का लाभ मिल रहा था और उसके बाद में आपके पिताजी की मृत्यु हो गई और मृत्यु होने के बाद वह जमीन आपका नाम पर आ गई और आपने अपना नया रजिस्ट्रेशन कर दिया और नया रजिस्ट्रेशन करते समय पूर्व भू स्वामी की जानकारी आपने नहीं दी तो ऐसे में यह समस्या आपके आवेदन में आ सकती है

PM Kisan Incomplete identity of previous owners details,ऐसे होगा सही मिल गया तरीका

अगर PM Kisan में Incomplete Identity of Previous Owners Details दिखाई दे रहा है तो इसको सही करने के लिए नीचे आपको स्टेप बाय स्टेप की जानकारी दी गई है लेकिन इससे पहले आपको जानकारी बताना आवश्यक होगा कि यदि आपके नाम पर 2019 के बाद जमीन विरासत के माध्यम से आई है तभी आप इस प्रक्रिया को फॉलो करके अपने आवेदन को सही कर सकते हैं लेकिन विरासत के अलावा किसी अन्य कारण से यदि आपको जमीन मिली है तो ऐसे में अभी आप इस आवेदन को सही नहीं कर पाएंगे

    • सबसे पहले अपनी फार्मर रजिस्ट्री कंप्लीट करें
    • इसके बाद आपको अपने पिताजी का आवेदन को बंद करना होगा बंद करने के लिए उनके आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति कृषि विभाग में जमा करनी होगी उसके बाद आपके पिताजी का आवेदन बंद कर दिया जाएगा
    • अब आपको पीएम किसान सम्मन निधि योजना की वेबसाइट पर जाकर अपडेट मिसिंग इनफॉरमेशन वाले विकल्प से अपने आवेदन कोसंशोधित करना होगा जिसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरनी है और उसके बादसंबंधित दस्तावेज भी सही तरीके से अपलोड करने हैंतो यह प्रक्रिया आपकीकंप्लीट हो जाएगीPM Kisan Incomplete identity of previous owners details

 

  • आवेदक को संशोधित करने के बाद आपको किसान की फेस  केवाईसी या फिर csc के माध्यम से फिंगर से केवाईसी करनी है
  • इसके बादआपको संबंधित दस्तावेज लेकर तहसील में जाना होगा और आपके आवेदन को तहसीलदार की आईडी से ही वेरीफाई किया जाएगा जिसमें आप अपने तहसील में जाकर यह जानकारी पता कर सकते हैं कि तहसीलदार साहब की पीएम किसान वाली आईडी को कौन संचालित कर रहा है आप उनसे जाकर मिल सकते हैं और अपने संबंधित दस्तावेज उनको दे सकते हैं जिससे वह आपके आवेदन को वेरीफाई कर देंगे 
  • इसके बाद आपको कहीं पर भी जाने की जरूरत नहीं है अगर आपके नजदीक में कृषि विभाग पड़ता है तो आप वहां पर जा सकते हैं अपने आवेदन को वेरीफाई कर सकते हैं अगर आपके घर से काफी दूर है और जाने आने में दिक्कत होती है तो आपको जाने की जरूरत नहीं है आपका काम हो जाएगा

तहसील में कौन से डॉक्यूमेंट जमा करें

  • किसान का आधार कार्ड
  • खतौनी की नकल
  • किसान की पत्नी का आधार कार्ड
  • फार्म रजिस्ट्री की प्रति
  • किसान के पिता का आधार कार्ड
  • किसान के पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • किसान की आवेदन का स्टेटस

तहसील में डॉक्यूमेंट जमा करने के बाद कितने दिन में आवेदन सही हो जाएगा

अब हम बात करेंगे कि यदि आपने अपने आवेदन को तहसील स्तर से वेरीफाई कर दिया हैऔर आप जानना चाहते हैं कि आपका आवेदन कितने दिन बाद सही हो जाएगा तो इसका जवाब है कि आपका आवेदन 3 महीने के अंदर ही सही हो जाएगा यहां पर मैंने आपको जो 90 दिन का समय बताया है यह अधिकतम समय है क्योंकि काफी किसानों का लगभग 1 महीने में भी आवेदन सही हो चुका है और उनका रीजन हट चुका है

इसे भी पढ़े –Incomplete identity of previous owners details in hindi | बिलकुल आसान शब्दों में

सस्पेक्ट वाले किसानों की रुकी हुई किस्तें  भी मिलेगी

यदि आपका आवेदन सस्पेक्ट पाया गया था और आपने अपनी समस्या सही करली है तो आपको पूरा पैसा दिया जाएगा यानी आपकी जितनी भी किस्तें रुकी हुई होगी वह सभी किस्तें आपको अगली किस्त के समय मिल जाएँगी

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से आपको सस्पेक्ट वाले आवेदक को सही करने की पूरी जानकारी बताई गई है यदि आप इस प्रक्रिया के माध्यम से अपने आवेदन को वेरीफाई करते हैंतो आपका 100% आवेदन सही हो जाएगा

Leave a Comment